एके राय पर हुए हमले के बाद मिलने पहुँचे आजसू और काँग्रेस पार्टी के नेता।

धनबाद।पूर्व सांसद ए०के॰राय से झरिया नुनुडीह उनके कार्यालय में आजसू ज़िला अध्यक्ष मंटू महतो ने मुलाकात की।मुलाकात कर हाल चाल जाना और हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि
पूर्व सांसद का० ए० के० राय पर हमला एक विशाल राजनीतिक विरासत तथा एक संत पर हमला है। उस व्यक्ति के जीवन में समाज के अलावा अपना कोई भी इच्छा नहीं रहा हैं।हमला करने वाला पीढ़ी समाज को समृद्ध बनाना छोड़। समृद्ध विरासत पर हमला किया है और स्वयं के पतन होने का परिचय दिया है। उनका सम्पूर्ण जीवन आज के युवा पीढ़ि के लिए एक चुनौती है।


कोयलांचल के महान विभूति धनबाद के पूर्व सांसद वयोवृद्ध कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मानित नेता आदरणीय श्री ए के राय के ऊपर झरिया सुदामडीह में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला की घटना की जानकारी मिलतें ही आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह,शमशेर आलम डेविड सिंह बंमभोली सिंह मुकेश चौधरी विनोद सिंह बीरेन्द्र यादव सहित अन्य नेताओं ने राय साहब के घर पहुँच कर पूरी घटना की निंदा की है।

691 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *