उपभोक्ताओं के अधिकार की रक्षा जरूरी : नीरज तिवारी क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित कन्स्टीच्यूसन क्लब के सभागार में उपभोक्ता अधिकार संगठन के द्वारा वर्ल्ड कंज्यूमर दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कि या गया। जिसमें पूरे देश से आये पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि एवं मंच पर विराजमान वक्ताओं को सम्मानित कर किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. शर्मा के अगुआई में अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समीर वंसल ने कहा कि उपभोक्ता अधिकार संगठन का 10 साल होने को हैं और इनदिनों में बहुत सारे बदलाव भी हुए हैं। मध्यप्रदेश भंडारण के सांसद डीपी त्रिपाठी ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकार के लिए इससे बड़ा संगठन और कोई नहीं हैं।

त्रिपाठी ने कहा कि उपभोक्ता का अधिकार की रच्छा बहुत जरूरी हैं और हमे पूरा उम्मीद हैं कि यह संगठन उसमें सदैव तत्पर हैं। तो वही वरिष्ठ अधिवक्ता माजिद मेनन साहब ने उपभोक्ता अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में बहुत ज्यादा कंज्यूमर बसते है और यहाँ सबसे बड़ा समस्या प्रदूषण का हैं।

उपभोक्ता जिस ऑक्सीजन के सहारे जिन्दा रहता हैं वह सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं जिसपर सुप्रीम कोर्ट भी टीप्पणी कर चुका हैं। सांसद भंडारण ने बोलते हुए कहा कि पूरे हिंदुस्तान को उपभोक्ता का अधिकार चाहिए। इस देश में हर व्यक्ति हैं और सबको अपने कंज्यूमर अधिकार का जानकारी होना आवश्यक हैं। हमारे देश में मूल अधिकारों का हनन हो रहा हैं सभी जगह उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन हो रहा हैं। भंडारण ने कहा कि आप लोग शिछा और स्वास्थ्य पर काम कीजये समाज का बहुत विकास होगा।

कार्यक्रम के संबोधन में वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि यह एक ऐसा आन्दोल हैं जिसमें कोई जाति और धर्म का मर्यादा नही हैं। यह आंदोलन देश के कल्याण के लिए हैं। उपभोक्ताओं को आप जगा दे इससे बड़ा आंदोलन हो ही नही सकता।
प्रज्ञानंद स्वामी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपने मौलिक अधिकारों को समझना चाहिए और हमे जागृत होना चाहिए। आज हम इसलिए ठगे जा रहे हैं कि हमें अपने अधिकारों का पता नही हैं। इसलिए हमें सबसे पहले सजग होना चाहिए।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविंद नारायण सिंह न्यास के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि भारत में उपभोक्ता अपने अधिकारों से वंचित हैं। अगर कोई आवाज उठाना भी चाहता हैं तो उसके आवाज को दवा दिया जाता हैं। इसलिए इस संगठन के माध्यम से उपभोक्ताओं को जगाना जरूरी हैं। उपभोक्ता के लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिये न तो कोई सरकार हैं न कोई संगठन ऐसे में डी.पी. शर्मा ने जो कार्यक्रम चलाया हैं उससे आने बाले पीढ़ियों को फायदा होगा।

आप विधयाक अलका लांबा ने कहा कि उपभोक्ताओं को जगाने और उनकी आवाज बनकर लड़ेंगे। तो वहीं बातों बातों में राजनैतिक चर्चा करने में बाज नही आयीं विधायिका ने कहा कि मुंबई में जो पुल गिरा उसकी जिम्मेदारी सरकार की बनती हैं। उन्होंने कहा कि एक लाल बहादुर शास्त्री जी थे जिन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था पर आज की सरकार कुछ और ही हैं।

अंकित तिवारी

नेशनल टुडे लाइव

942 total views, 1 views today

One comment

  • मुन्ना पाठक

    बहुत ही अच्छी खबर लगायी है आपने उपभोक्ताओं के जागरण के लिए इसी प्रकार हर तरह की खबरों से हमें अवगत कराते रहें-मुन्ना पाठक, सचिव, डॉ. गोविन्द नारायन सिंह न्यास, दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *