इन मॉडलों के जलवे देखकर उड़ जाएंगे होश क्लिक करें और जानें।

मिस्टर एंड मिस झारखंड के ऑडिशन में दिखा युवाओं का हुनर

मिस्टर एंड मिस झारखंड-2018 के लिए पहला ऑडिशन सोनोटेल गार्डन में लिया गया। जिसमें 100 से अधिक मॉडलों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में धनबाद के साथ-साथ बोकारो, गिरिडीह, देवघर-दुमका के भी मॉडलों ने हिस्सा लिया। 

रविवार को सुबह 11 बजे से ऑडिशन की शुरुआत हुई। ऑनलाइन रजिस्ट्रशेन के साथ-साथ ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई थी। ऑडिशन के दौरान मॉडल की हाइट, फिजिक के साथ-साथ हॉबी और एजुकेशन के बारे में जानकारी ली गई। जज की भूमिका में मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल, मिस्टर झारखंड रोहित प्रत्युष, रनरअप फराज अनवर और फैशन एक्सपर्ट प्रिया जायसवाल मौजूद थीं। एक-एक कर मॉडलों ने अपना इंट्रोडक्शन के बाद रैंप पर चलकर दिखाया। मॉडलों की संख्या धनबाद में फैशन के बढ़ते क्रेज को बता रही थी। आयोजक निधि जायसवाल ने बताया कि ऑडिशन में सेलेक्ट मॉडल्स को उनके मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी। जो लोग आज के ऑडिशन में हिस्सा नहीं ले पाए हैं, उनके लिए जल्द ही धनबाद में दूसरा ऑडिशन का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं इस शो के लिए अगला ऑडिशन रांची में 24 जून को लिया जाएगा। 

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

Dhanbad ka no1 news portal

2,616 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *