अपूर्वा और शिखा सिंह के शानदार प्रदर्शन के बदौलत बिहार ने सिक्किम को 247 रन से हराया।

धनबाद। अपूर्वा और शिखा सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बिहार ने सिक्किम को 247 रनों से हरा दिया। सिक्किम की पूरी टीम 18 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान शिखा सिंह ने छह रन देकर आठ विकेट लिए।
महिला अंडर-19 क्रिकेट (नार्थ ईस्ट और बिहार) के आखिरी लीग मैच में गुरुवार को सिक्किम-बिहार का मुकाबला हुआ। ग्रुप में अपराजेय रहते हुए बिहार ने 20 अंकों के साथ सुपर लीग में जगह बना ली है। दूसरी ओर नागालैंड ने मेघालय को 132 रनों से हराकर सुपर लीग में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। 149 रन का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम 17 रन पर ऑलआउट हो गई। नागालैंड की टीम ने भी अपने चारों मैच में जीत दर्ज की।

धनबाद से सरताज की रिपोर्ट।

छायाकार संतोष कुमार यादव।

629 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *