मौसम ने लिया करवट बढ़ सकती है ठंड क्लिक करें और जाने।

 

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV

झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। आसमान में बादल घुमड़ने लगे हैं। अगले 24 घंटों के बाद बादल और घने होंगे। आठ फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दिन राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। राजधानी में बुधवार दिन में तीखी धूप से गर्मी का अहसास हुआ। नौ फरवरी तक राजधानी समेत पूरे झारखंड पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम पारा पांच डिग्री तक नीचे आ सकता है। आठ फरवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है।
*पश्चिमी विक्षोभ का असर*: मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल रहा है। इसके असर से पूरा उत्तर भारत प्रभावित है। हवा का रुख पश्चिमोत्तर होने से विक्षोभ का रुख झारखंड की ओर है। झारखंड के उत्तर और पश्चिम में पड़नेवाले पड़ोसी राज्य बिहार, छत्तीसगढ़ और यूपी में भी घने बादल छाए हुए हैं। इससे झारखंड के सीमावर्ती जिले ज्यादा प्रभावित होंगे। खासकर पलामू, संताल प्रमंडल के सभी जिलों में घने बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

1,212 total views, 3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *