भारत उत्सव मेड इन इंडिया ट्रेड फेयर का शुभारंभ,7 से 15 अक्टूबर तक उठाये लाभ

धनबाद,नेशनल टुडे लाइव संवाददाता।
जिला परिषद मैदान हीरापुर धनबाद में भारत उत्सव मेड इन इंडिया ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद सांसद पीएन सिंह व धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस मेले का उद्देश्य हैं कि कुटीर उधोग,लघु उधोग और खादी ग्रामोधोग करने वाले ऐसे व्यापारियों को बाजार उपलब्ध करवाना हैं।जो बहुत ही कम पूँजी से अपना व्यापार शुरू करते हैं।पर उनकी चीजों में गुणवत्ता होती हैं।इसके अतिरिक्त मेले में मंझले तथा अन्य निजी क्षेत्र के व्यापारी भी हिस्सा ले रहे हैं।जिनकी चीजों को लोग काफी पसंद करते हैं।इस कार्यक्रम की शुरुआत 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक की गई हैं।इस मेले में उत्पादन और उपभोक्ता के साथ सीधे संवाद स्थापित हो सकेगा।टोपा नामक संस्था द्वारा यह मेला धनबाद क्षेत्र के लोगों को आकर्षित करने व लोगों की जरूरतों को भी पूरा करने में सफल होगा।ऐसा विश्वास हैं।


इस मेले में पीएन सिंह,राज सिन्हा,चंद्रशेखर सिंह,सत्येन कुमार,मिल्टन पार्थ सारथी,के ईशानी,उमेश सिंह व अन्य मौजूद थे।
इस मैले का आयोजन टोपा के द्वारा किया हैं।जिसके चेयरमैन आरएन प्रसाद,संयोजक लक्ष्मण प्रसाद,कोषाध्यक्ष राजेश सरकार,ट्रस्टी मनीष कुमार,श्रवण कुमार झा,नारायण सरकार व अन्य मौजूद थे।

★संवाददाता युधिष्ठिर महतो

★छायाकार संतोष कुमार यादव

903 total views, 2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *