नाबालिक लड़की ने माँ के खिलाफ की शिकायत कहा पैसे लेकर जबरन करवाया दुष्कर्म।

महुदा,नेशनल टुडे लाइव संवाददाता।भाटडीह 7 नंम्बर गोलाई की एक नाबालिग लड़की ने भाटडीह ओपी में अपनी सौतेली माँ पर जबरन पैसा लेकर दुसरो से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में पीड़िता ने भाटडीह पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि उसकी सौतेली माँ का मुहल्ले के ही एक व्यक्ति के साथ गलत सम्बन्ध है, जिसे वह जान गयी थी। इस कारण उसकी सौतेली माँ अपने प्रेमी से मिलकर उसके द्वारा उसके साथ जबरन शारेरिक सम्बन्ध करवाया। उसके बाद मुहल्ले के ही पाँच नामजद लोगो पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।आरोपियों में सुबल हाड़ी,देव कुमार हाड़ी,शंकर चुड़ा,प्रकाश हाड़ी व नरसिंह हाड़ी शामिल है।उसने बताया है कि उक्त पांचों लोग कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुके हैं। इसके बदले उसकी सौतेली माँ उनलोगो से पैसा लेती थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। मामले की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति (बेंच ऑफ मेजिस्ट्रेट धनबाद) के सदस्य शंकर रवानी ने उक्त लड़की का बयान लिया तथा इस सम्बन्ध में बाघमारा डीएसपी एवं डीएसपी सीएसआर से फोन पर वार्ता कर अविलम्ब कारवाई के लिए कहा। मामले की जानकारी होते ही बाघमारा डीएसपी महुदा थाना पहुंचे तथा लड़की का बयान लेकर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में बाल कल्याण समिति के सदस्य शंकर रवानी ने कहा कि उन्होने दुग्धा जाकर लड़की का बयान लिया।उसके बाद डीएसपी बाघमारा व डीएसपी सीएसआर धनबाद से फोनिक वार्ता कर अविलंब कार्रवाई की बात कही।उन्होंने बताया मामला काफी गंभीर है।बालिका को अभी बाल कल्याण समिति के संरक्षण में ररवा जायेगा।
घटना के बारे बाघमारा डीएसपी बाहूमन टुटी से पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिला है।इस पर मामला दर्ज कर विधि सम्मत कारवाई की जायेगी।

1,480 total views, 2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *