विसर्जन जुलूस में एसपी के साथ हुई धक्का मुक्की,जवानों ने किया लाठीचार्ज।

विसर्जन जुलूस में एसपी के साथ हुई धक्का-मुक्की,फिर लोगों पर बरसी लाठियां।


जमशेदपुर(झारखंड)। साकची में विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ लोग सिटी एसपी प्रशांत आनंद से भिड़ गए। जुलूस में शामिल लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। यह देखते ही रैफ के जवानों ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लाठीचार्ज में एक व्यक्ति का सिर फट गया। मौके पर डीसी अमित कुमार और एसएसपी अनूप टी मैथ्यू भी मौजूद थे।
शनिवार रात मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन का सिलसिला चल रहा था। साकची गोलचक्कर में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ थी।
वहाँ बर्मा माइंस उत्कल एसोसिएशन की प्रतिमा विसर्जन की झांकी की प्रस्तुति हो रही थी। डीसी,एसएसपी और सिटी एसपी वहीं मौजूद थे।
ऑफिसर्स उस कमेटी पर प्रेशर दे रहे थे कि वे जल्दी आगे बढ़ें और विसर्जन समाप्त करें,लेकिन कमेटी के लोग अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए थे।
लगभग आधे घंटे तक विसर्जन जुलूस जब नहीं बढ़ा तब सिटी एसपी ने फोर्स के साथ लोगों को जबरन आगे बढ़ाना शुरू किया। इसके बाद ही मामला भड़क गया। कमिटी के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
एसपी से लोगों ने कहा कि 5 घंटे में नहीं हटेंगे,जो करना है कर लो।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बी दास से सिटी एसपी ने कहा कि आपलोग आधे घंटे से यहीं खड़े हैं। बार-बार 5 मिनट का समय मांग रहे हैं। ऐसे नही चलेगा।
इसके बाद अध्यक्ष ने भी कह दिया कि 5 मिनट क्या,5 घंटे आगे नहीं बढ़ेंगे। आप लोगों को जो करना है,कर लीजिए। इसके बाद ही लोगों ने सिटी एसपी को धक्का दे दिया और रैफ जवानों ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया।

1,058 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *