मैट्रिक परिणाम धनबाद की लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बाजी मारी क्लिक करें और जाने पूरी खबर

NTL NEWS

 

धनबाद:JAC 10th Result 2020: मैट्रिक (दसवीं) के छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। Jharkhand Academic Council ने बुधवार को मैट्रिक 10th Result 2020 जारी किए। इस साल 75.01 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। धनबाद में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 77 प्रतिशत लड़के तो 78 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं हैं। प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या क्रमशः 4802और 6012 हैं। 4182 छात्र और 5035 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से पास किया है। तृतीय श्रेणी से 765 छात्र और 751 छात्राएं पास हुए हैं।

मैट्रिक परिणाम में 21 हजार पास, छह हजार हुए फेल

धनबाद से मैट्रिक की परीक्षा में कुल 27633 छात्र पंजीकृत हुए थे। इसमें 27565 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। छात्रों की संख्या 12577 और छात्राओं की संख्या 14988 थी। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10814 है। इसमें 5035 लड़कियां और 4182 लड़के शामिल हैं। इसी तरह 9217 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। तृतीय श्रेणी पाने वाले छात्रों की संख्या 1516 है। मैट्रिक परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों की संख्या 21547 है। इसमें 11798 लड़कियां और 9749 लड़के शामिल हैं। इसी तरह 6003 छात्र फेल हुए हैं इसमें 3185 लड़कियां और 2818 लड़के शामिल हैं। इस तरह धनबाद का पास प्रतिशत 78.16 फीसद है। पिछले वर्ष यह पास प्रतिशत 72.82 था। इस बार के परिणाम में 5.34 फीसद की वृद्धि हुई है।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात

1,404 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *