डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद,दो गुटों में हुई मारपीट एक हुआ तलवार से घायल।

पलामू(झारखंड)। सतबरवा थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने से मना करने पर विवाद हो गया। पुलिस ने कुछ लोगों की पिटाई भी कर दी। इसके विरोध में रविवार को लोगों ने बाजार बंद करवा दिया। इसी बीच एक जुलूस के दौरान दो समुदायों में मारपीट हो गई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती,एक शख्स को तलवार मारकर घायल कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।


दरअसल,सबसे पहले विवाद शनिवार की रात पुलिस और प्रतिमा विसर्जन करने वाले लोगों के बीच हुआ। पुलिस ने एक रूट से जाने से मना किया और साथ ही डीजे भी बंद करवा दिया।
आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे। इसपर पुलिस ने कुछ की पिटाई कर दी। इसी विरोध में लोगों ने रविवार को बाजार बंद करवा दिया।
इसी बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला तो विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक शख्स के पेट में तलवार से मार दिया गया। इससे वो जख्मी हो गया। वो शख्स दवा खरीदने के लिए दुकान जा रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया। लोग हाथों में झंडे,बैनर और पारंपरिक अस्त्र शस्त्र से लैस थे।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीसी व एसपी समेत पूरा प्रशासनिक महकमा मौके पर गश्त कर रहा है।

733 total views, 2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *