अवैध निर्माण को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट क्लिक करें और जाने पूरी खबर।

NTL NEWS

क्राइम न्यूज़

 

धनबाद में गुंडा गर्दी रुकने का नाम नही ले रही है। धनबाद के कुमारधुबी में एक ऐसा मामला हुआ जिन्हें में अपने चैनल के जरिये से आप के सामने रख रहा हूं। धनबाद में क्राइम रुकने का नाम ही नही ले रही है। अवैध निर्माण को लेकर दो पक्ष में मारपीट उसे देख कर ऐसा लगेगा धनबाद में कानून नाम की कोई चीज नही है।
कानून का ख़ौफ खत्म हो गया धनबाद में।

अवैध निर्माण कार्य को लेकर दो पक्ष में मारपीट
—————–
अंचल अधिकारियो के रोक के बाद में रातो रात अवैध निर्माण कार्य को करने में लगे है जमीन माफ़िया अधिकारी ख़ामोश
————————
शिकायत कर्ता को धक्का देते जमीन माफ़िया

कुमारधुबी ओपी अंतर्गत गुरुवार को अवैध निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

क्या है मामला——

कुमारधुबी ओपी अंतर्गत शंकर टाकिस के समीप झीलीया पुल के नीचे पिछले कुछ दिनों से वही के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। वहीं के रहने वाले प्रमोद कुमार ने अवैध निर्माण का विरोध किया और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जन संवाद, जिला प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन में की। अवैध निर्माण की जाँच करने आये कर्मचारी ने निर्माण कार्य को अवैध पाया और इसे अविलम्ब रुकवा दिया। कर्मचारी ने इसकी सूचना स्थानीय ओपी को दी। उस समय तो निर्माण कार्य रोक दिया गया लेकिन कुछ दिन बाद फिर से कपड़े का घेरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। गुरुवार की सुबह भी निर्माण कार्य शुरू था इसकी सूचना स्थानीय मीडिया कर्मीयो को मिली। वहाँ पहुँच कर देखा गया कि धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी है इसी बीच निर्माण कार्य कर रहे सूर्यदेव शर्मा, आलोक शर्मा, मुकेश शर्मा का विरोध कर रहे प्रमोद कुमार के बीच हाथापाई हो गई। घटना की सूचना कुमारधुबी ओपी को मिली। घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी संदीप बाघवार ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया और यह कहा कि इसकी जाँच की जायेगी। जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती किसी भी तरह का कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा। अगर कोई भी निर्माण कार्य होता है तो सम्बंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

नेशनल टुडे लाइव धनबाद का No 1 न्यूज़ पोर्टल

494 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *