खालसा हाई स्कूल में निःशुल्क दांत शिविर लगाया गया। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

धनबाद: बैंक मोड़ खालसा हाई स्कूल में साथी चेरीटेबल फउंडेशन की ओर से दाँत एवं मुँह का निशुल्क जाँच शिविर लगाया गया। जिसमें मुख्य रूप से खालसा हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री मवेश चंद्र झा एवं उनके सहायक शिक्षक भी उपस्थित थे। इस शिविर में स्कूल के बच्चों का निःशुल्क दाँत एवं मुँह चेकअप किया गया। तकरीबन 120 से 130 स्कूल बच्चों का चेकअप हुआ। साथ मे स्कूल के सभी कर्मियों का भी हुआ। डॉक्टर विकाश कुमार एवं सुष्मिता सिंह द्वारा सभी लोगो का चेकअप किया गया। डॉक्टर विकाश कुमार दाँत के मशहूर डॉक्टर है, सुष्मिता सिंह भी मशहूर डॉक्टर है। डॉक्टर विकाश कुमार ने मीडिया को बताया समाज के लिए कुछ करना है, तोह इससे अच्छा और क्या होगा।में कमेटी के लोगों का धन्यवाद करता हूँ। जिन्होंने हमको सेवा करने का मौका दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साथी चेरिटेबल के सचिव इरफान आलम,ओर अध्यक्ष ताबिश मल्लिक, फलक फातिमा,अनश रजा,उमा शंकर क्रांति चौधरी और भी लोग शामिल थे।

धनबाद से सरताज की रिपोर्ट।
छायाकार संतोष कुमार यादव।

1,266 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *