हाथी ने ली महावत की जान क्लिक करें और जाने।

रांची. ओरमांझी चिड़ियाघर में एक हाथी ने महावत को पटक कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
*चिड़ियाघर में पशुपालक था मृतक*
 मृतक 55 वर्षीय महेंद्र सिंह बिहार का रहने वाला था। ओरमांझी स्थित चिड़ियाघर में वो पशुपालक का काम करता था। जिस हाथी ने महेंद्र को पटका उसका नाम रामू बताया जा रहा है। महेंद्र के साथियों ने बताया कि घटना सुबह 8:30 बजे की है। महेंद्र रोज की तरह हाथी को बाड़ा से बाहर निकालने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसके साथ चुन्नीलाल और बैजनाथ महतो भी थे। अचानक हाथी ने महेंद्र के दोनों साथियों को दौड़ा दिया, इसके बाद पीठ पर बैठे महेंद्र को सूढ़ से पकड़कर झाड़ियों में पटक दिया जिससे महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
चाईबासा जंगल से लाया गया था रामू।
महेंद्र के साथियों ने बताया कि चिड़ियाघर में रामू के साथ सम्राट नाम का भी हाथी है। 15 वर्षीय हाथी को चाईबासा के जंगलों से लाया गया था। महेंद्र ही बचपन से रामू की देखरेख करता था।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

489 total views, 3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *