धनबाद होकर चलेगी रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
धनबाद : रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के बाद रेलवे झारखंड से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ाने की तैयारी में जुट गया है।
रेलवे ने वंदे भारत के लिए जो समय निर्धारित किया है, उसके अनुसार रांची से हावड़ा पहुंचने में वंदे भारत को मात्र चार घंटे 55 मिनट लगेंगे। हावड़ा से ट्रेन सुबह आठ बजे रवाना होगी और धनबाद होते हुए ट्रेन दोपहर 12.55 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3.20 बजे रांची से खुलेगी और रात 8.10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
2,939 total views, 2 views today