मचा कोहराम ददई दुबे को सच्चे कांग्रेसी कहना बेमानी लगती है। ओपी लाल

NTL NEWS
धनबाद : इंटक के राजेंद्र सिंह व ददई दुबे गुटों के मिलन की कवायद बेपटरी होने के बाद अब नए सिरे से आरोप-प्रत्यारोपों दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को राजेंद्र सिंह समर्थक वरिष्ठ नेताओं ने इंटक मामले में कोर्ट के फैसले अपने पक्ष में बताते हुए चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पर हमला बोला है। बताया कि कोर्ट द्वारा केस को ‘डिस्पोज्ड ऑफ’ होने के बाद भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा जारी आदेश नियमत: स्वत: निरस्त हो जाता है। अब कोल इंडिया प्रबंधन को इंटक के प्रतिनिधियों को बैठक में पहले की तरह बुलाना शुरू करना चाहिए।
ओपी लाल ने कहा कि ददई दुबे को सच्चे कांग्रेसी की बात कहना बेमानी लगती है। दलबदल कर वे चुनाव लड़ने वाले नेता हैं। कांग्रेस का टिकट नहीं मिला, तो दूसरे दल से टिकट लेकर लड़े। ददई अगर जबरन खुशी मना रहे हैं, तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग असली इंटक की बात कहते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि कांग्रेस के अध्यक्ष, महासचिव सहित कई दिग्गज नेता किसके साथ हैं। इंटक की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी व अशोक गहलोत जैसे वरिष्ठ नेता शिरकत करते हैं।
एके झा ने कहा कि इंटक कांग्रेस का ही अंग है। असली इंटक कौन है, इसका सर्टिफिकेट दूसरे से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके कोयला वेतन समझौता में शामिल नहीं होने के कारण कई तरह की खामियां हुई हैं, जो अब मजदूर भी कहने लगे हैं। फीमेल वीआरएस, आश्रित को नियोजन व कंपनियों में कर्मियों को सरप्लस घोषित किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक से जब ललन चौबे के मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीठ पर अगर कोई अपने आपको पदाधिकारी लिखकर घूमेंगे, तो क्या हो जाएगा। मजदूर और जनता सब जानती है। सभी लोग मिलकर काम करें। जहां तक चुनाव लड़ने की बात है, उन्हें पता चल जाएगा। चुनावी हवाबाजी करने से कुछ नहीं होने वाला।
इस मौके पर ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त महामंत्री वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ, रामप्रीत यादव, बीके सिंह आदि ने संयुक्त रूप से कहीं।

धनबाद का नंबर 1 न्यूज पोर्टल
नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात।

1,289 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *