2019 में दिखेगा बाबूलाल मरांडी का जलवा। क्लिक करें और जाने।

झारखण्ड विकास मोर्चा(प्र) के केंद्रीय महासचिव रमेश कुमार राही, केंद्रीय सचिव सरोज सिंह,ज़िलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा,केंद्रीय सदस्य योगेन्द्र यादव एवं बिरेन्द्र हांसदा ने एक प्रेस वार्ता करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि धनबाद के सांसद पी. एन. सिंह द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी को धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने में चुनौती देना उनके बड़बोलेपन का परिचायक है।झविमो नेताओं ने कहा कि धनबाद की जनता यह नहीं भूली है। कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले लोकसभा चुनाव में यह नारा दिया था।कि पी. एन. सिंह मज़बूरी है,मोदी को लाना जरुरी है।
बाबूलाल जी ने अपने मूख्यमंत्री काल में झारखंडियों के हित में जो स्थानीय नीति बनाया था,उसका विरोध कर पी.एन.सिंह ने झारखंडियों का अपमान किया है।झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रो) एवं इसके नेता बाबूलाल मरांडी आज भी उसी स्थानीय नीति के पक्षधर हैं और 1932 को आधार मानकर स्थानीय नीति झारखण्ड में लागू करना होगा।धनबाद से पशुपति नाथ सिंह को हराने के लिए बाबूलाल जी को छोड़ दें कोई भी झारखंडी मानसिकता के सिपाही उनपर भारी पड़ सकता है।भाजपा की बर्तमान सरकार द्वारा बनाई गई स्थानीय नीति का झविमो पूरी ताकत के साथ विरोध करता है और करेगा।
पि.एन. सिंह की मानसिकता न केवल झारखण्ड विरोधी ,बल्कि बिकास विरोधी भी है ।इनके कार्यकाल में धनबाद पाथरडीह और धनबाद चंद्रपुरा रेल लाईन बंद हुवा जिस कारण 27 जोड़ी ट्रेन का परिचालन बंद हो गया और लाखों लोग प्रभावित हैं।आर एस पी कॉलेज को झारिया से उजाड़ दिया गया ।झारिया कतरास करकेन्द्द क्षेत्र पूरी तरह उजड़ने की और अग्रसर है।सरकार के लगातार जनविरोधी निर्णय के खिलाफ ये सड़क पर उतरने का जरूरत नहीं समझे जो की उनका दायित्व बनता था।यदि उक्त मुद्दों को लेकर किसी ने आंदोलन किया हैं वह झारखण्ड बिकास मोर्चा पार्टी है और इसके नेता बाबूलाल मरांडी है।बाबूलाल जी के रेल लाईन बंद करने के विरोध में 26 km रेलवे ट्रेक पर चलकर धनबाद में विरोध का अनूठा इतिहास रचा है।
झारखण्ड विकास मोर्चा के आगामी 8 अप्रैल 2018 को गोल्फ ग्राउंड,धनबाद में होनेवाले पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन में जुटने वाली दस हजार कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि से भाजपा घबराई हुई है ।धनबाद की झारखंडी जनता सही समय पर पी. एन. सिंह को माकूल जबाब देगी।

धनबाद का no 1 न्यूज पोर्टल।
नेशनल टुडे लाइव।

505 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *