लड़की की गला दबाकर की हत्या, रेप की आशांका।

जामताड़ा(झारखंड). जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोजरा गांव के जंगल में बकरी चराने गई नाबालिक युवती की हत्या करने का मामला आया है। हत्या का आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगा है। जिसमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती मेंझिया हाई स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
*जब घर लौटकर नहीं अाई तो काफी खोजबीन की थी*
– मामा ने बताया कि उनकी भांजी 23 जनवरी को बकरी चराने जंगल की ओर गई थी। रात हो जाने के बाद भी जब घर लौटकर नहीं अाई तो काफी खोजबीन की,मगर कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन 24 जनवरी की सुबह उसका शव जंगल में देखा गया। इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं गुरुवार को को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
*कपड़ा भी कई जगह फटे थे*
– मृतका दुलाडीह पंचायत के जभाईहीह गांव की रहने वाली थी,उसके सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। जिस कारण वह मामा के घर रह कर शिक्षा हासिल कर रही थी।
– घटना के बाद से उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। जंगल में नाबालिक छात्रा की शव को देखने आसपास गांव के लोग पहुंचे तथा उसकी पहचान की। बताया जाता है कि शव के गले पर निशान थे जो गला दबाकर हत्या करने की ओर इशारा करता है। वहीं कपड़ा भी कई जगह फटे थे। जिससे उसके साथ रेप की आशंका परिवार वालों ने जतायी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
*कई युवक शराब के नशे में थे*
– पीड़िता के मामा ने बताया कि घटना के दिन गांव में सरस्वती पूजा थी। कई युवक शराब के नशे में थे। बताया कि उनकी भांजी की हत्या के पीछे गांव के ही विनोद हेंब्रम एवं जिवेश्वर हांसदा का हाथ हो सकता है। पुलिस को दिए इस सूचना के बाद पुलिस ने एक अाराेपी विनोद हेम्ब्रम काे गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेशनल टुडे लाइव 

www.nationaltodaylive.com

578 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *