पूर्व मंत्री आबो देवी का बेटा बना जिला अध्यक्ष क्लिक करें और जाने।

धनबाद। पूर्व मंत्री आबो देवी के पुत्र अवधेश यादव को राजद का जिलाध्यक्ष बनाया गया। रांची में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अर्जुन यादव ने उनके नाम की घोषणा की। लालू यादव से अच्छे संबंधों का लाभ आबो देवी को मिला और वे अपने बेटे को जिलाध्यक्ष बनवाने में सफल रहीं। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी आबिद अली की उपस्थिति में धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार के नाम की घोषणा की। अवधेश कुमार के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री आबो देवी, सुनील सिंह, उदय शर्मा, राम अवतार गोप, बीरेंद्र सिंह, सुखदेव विद्रोही, बैजनाथ यादव, तारापदो धीवर, नईम खान, मंसूर आलम, भोला नाथ महतो, शोखी मांझी, हातिम अंसारी, राजा खान, शंकर सिंह, बमबम यादव, मनोज सिंधु, भुनेश्वर यादव के अलावा दर्जनभर लोगों ने उन्हें बधाई दी।

धनबाद से सरताज़ की रिपोर्ट।
छायाकार संतोष कुमार यादव।

820 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *