पुलिस टीम पर की फायरिंग, दो गंभीर।


धनबाद। डीजल चोरों ने फायरिंग कर एएसआइ समेत दो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना झारखंड के धनबाद की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, धनबाद में केंदुआडीह थाना के कुसुंडा स्थित डेको आउट सोर्सिंग कैंप कार्यालय के पास चोरों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में सहायक अवर निरीक्षक एसके मुर्मू और एक अन्य घायल हो गया। घटना चोरों द्वारा वाहनों से डीजल चोरी करने के दौरान शनिवार की रात दो बजे घाटी है। एएसआइ सेंट्रल अस्पताल धनबाद में भर्ती हैं, जबकि कर्मचारी को दुर्गापुर रेफर किया गया है।
डेको कैंप कार्यालय में डीजल चोरों द्वारा उत्पात मचाने के मामले में घायल असंगठित मजदूर व एएसआई खतरे से बाहर है। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण आशुतोष शेखर रात में ही घटना स्थल पहुंचे थे। दोनों ओर से 15 से 20 राउंड गोली चलने की बात एसएसपी मनोज रतन चौथे ने कही है। पुलिस गोली से चोरों के घायल होने की बात भी पुलिस कह रही है।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

756 total views, 2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *