धनबाद पुलिस की मिली बड़ी सफलता क्लिक करें और जाने पूरी खबर।

NTL NEWS.   Con: 7909029958 .  संतोष यादव

CRIME: NEWS

पब्लिश तारीख: 21/1/2019

रिपोर्ट:सरताज

धनबाद: धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता जी हाँ में आप को बता दु की धनबाद पुलिस इन दिनों अपना काम बखूबी अंजाम देते हुए लगातार अपराधियों पर अपना शिकंजा कस रही है। धनबाद सिटी SP ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

विस्तार से पढ़े—————

 

धनबाद पुलिस ने पाथरडीह में 9 दिसम्बर और 7 जनवरी को सुदामडीह में घटित हुई डकैती की घटना का उदभेदन करते हुए इस मामले में दो अपराधियो को धर दबोचा और डकैती किये गए कई समान भी बरामद करने में सफलता पाई है। यह सफलता पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मिली। पुलिस को कुछ अपराधियो के मूवमेंट की सूचना मिली और पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाया। इस दौरान एक बाइक सवार चेकिंग में भागने लगा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति आनंद शर्मा के पास से एक देशी सिक्सर और 3 लोडेड गोली बरामद किया है। आनंद शर्मा न्यू कॉलोनी मुकुंदा नार्थ तीसरा में रहता है। पुछताछ में बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर डकैती और लूटपाट करता है। यह जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनबाद सिटी एसपी पीयूष पांडेय ने दी।
धनबाद पुलिस की कामयाबी से अपराधियों में धनबाद पुलिस का ख़ौफ हो गया है।

नेशनल टुडे लाइव NO 1 न्यूज पोर्टल।

862 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *