पहली बार जूनियर लेवल महिला क्रिकेट का आयोजन क्लिक करें और जाने।
धनबाद:पहली बार जूनियर लेवल पर महिला क्रिकेट की पौधा तैयार करने में बीसीसीआइ जुट गया है। इसे लेकर पहली बार अंतर राज्य अंडर-16 महिला क्रिकेटर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रतियोगिता में झारखंड टीम हिस्सा लेगी। झारखंड टीम के चयन को लेकर धनबाद में ट्रायल का आयोजन किया गया।
मंगलवार को रेलवे स्टेडियम में झारखंड अंडर-16 महिला क्रिकेट टीम का ट्रायल आयोजित किया गया। इसे लेकर राज्यभर से 80 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। धनबाद से इसमें 20 खिलाड़ी है। सेलेक्टर में धनबाद के ही रतन कुमार, अरूण विद्यार्थी शामिल हैं। झारखंड टीम का कैंप धनबाद में ही लगेगा।
धनबाद से सरताज की रिपोर्ट।
छायाकार संतोष कुमार यादव।
961 total views, 2 views today