झारखंड जनहित मोर्चा के बैनर तले अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की गई।
धनबाद,नेशनल टुडे लाइव।झारखंड जनहित मोर्चा के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया हैं।मोर्चा के अध्यक्ष माना पाठक की मांग हैं कि तोपचांची प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर की जाए।तोपचांची प्रखंड के स्वास्थ केंद्रों की स्तिथि बहुत ही दयनीय हैं।ऐसे में लोग अपना इलाज कैसे करवाएंगे।कई लोग उचित इलाज की कमी की वजह से दम भी तोड़ चुके हैं।लोग मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करवाते हैं।इस समस्या के निदान के लिए ही झारखंड जनहित मोर्चा ने अनिश्चित कालीन हड़ताल किया हैं।इनकी माँग हैं कि तोपचांची प्रखंड के सभी स्वास्थ केंद्रों में तत्काल चिकित्सक की व्यवस्था की जानी चाहिए।साथ ही ढाँगी पंचायत अन्तर्गत रोआम स्वास्थ केंद्र को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।जब तक माँगे पूरी नहीं होगी झारखंड जनहित मोर्चा के बैनर तले यह हड़ताल जारी रहेगा।इस हड़ताल में मुख्य रूप से मोर्चा अध्यक्ष माना पाठक,सचिव नवल किशोर केवट और भोला तिवारी सहित अन्य ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
-सरताज खान की रिपोर्ट
-छायाकार संतोष कुमार यादव
1,147 total views, 3 views today