शमशान में मिला अज्ञात महिला का शव,दफनाने आये परिजन शव देख भाग खड़े हुए।
धनबाद।अज्ञात महीला का शव बरामद किया गया।हत्या की आशंका की जा रही हैं।धनबाद के चिरागोड़ा शमशान में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुँच छानबीन में जुट गई है। वही धनबाद थाना प्रभारी अखिलेश्वर चौबे ने कहा की शव को दफनाने पहुंचे परिजन बिना दफनाए भाग निकले और शव के मुँह से झाक भी आ रहा है ।इससे हत्या की आशंका जताया जा सकता है. शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।इस वजह से पता नहीं चल पा रहा हैं कि शव किसकी हैं?
800 total views, 1 views today