मनचलों ने लड़कियों को पिटा फिर थाने में लड़कियों ने मनचलों की खूब धुलाई की।

धनबाद।पुराना बाजार डीएवी स्कूल के पास कार सवार मनचलों ने छात्राओं की पिटाई कर दी। इससे वहां हंगामा मच गया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेर खान नामक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी के साथ थाने में अलग अंदाज में कार्रवाई की गई। पहले तो लड़कियों के सामने उठक-बैठक कराई गई। इसके साथ लड़कियों से कहा गया कि जैसे इसने मारा , वैसे तुम भी मारो। लड़कियों ने थाने में मनचले की धुनाई कर दी।
इसके बाद उसे थाने के हाजत में डाल दिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सिर्फ गाड़ी चला रहा था। उसने लड़कियों को नहीं मारा है। शेरू की शिनाख्त पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की रही है।
क्या है मामलाः घटना गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे की है। तीन छात्राएं डीएवी के पास कोचिंग जा रही थीं, तभी पीछे से कार तेज गति से वहां से गुजरी। सड़क पर गढ्ढे में जमे बारिश के पानी का छींटा छात्राओं को पड़ गया। इस पर छात्राओं ने आपत्ति जताई। आगे जाकर मनचलों ने गाड़ी रोक दी। कार से उतरे तीन लड़कों ने छात्राओं की सरेराह पिटाई कर दी।
छात्राओं ने तत्काल अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। मारपीट करने के बाद मनचले वहां से भाग निकले। सूचना पाकर सभी के परिजन मौके पर पहुंचे। देखा कि वहां पर काफी संख्या में भीड़ जुटी है और बेटियां रो रही हैं। परिजन लड़कियों को लेकर बैंक मोड़ थाना पहुंचे, पीछे-पीछे काफी संख्या में लोग भी पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने थाने में हंगामा मचाना शुरु कर दिया। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। छात्राओं ने पुलिस को पूरा मामला बताया, मनचलों की गाड़ी का नंबर भी बताया। मारपीट और छेड़खानी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टिकियापाड़ा से एक आरोपी शेर खान उर्फ शेरू को हिरासत में लिया है। उसकी वरना कार को भी जब्त कर ली है।
पुलिस ने कहाः छात्राओं ने मारपीट और छेड़खानी की शिकायत की है। कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -शमीम अहमद, इंस्पेक्टर बैंक मोड़ थाना।

798 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *