धनबाद में फैशन से जुडी बातों से धनबाद के लोगो को करेंगी अवगत क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS

रिपोर्ट:सरताज

छायाकार: संतोष यादव

 

धनबाद:लंदन फैशन वीक 2017 की विजेता यूथ आइकाॅन निशा लोयलका सिंह ने अपनी जन्मभूमि का ऋण चुकाने के उद्देश्य से धनबाद में एक नयी पहल करने जा रही हैं।वही मीडिया से बात करते हुए निशा और प्रियंका ने बताया।

मशहूर फैशन डिजाइनर एवं कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर कोयला राजधानी का नाम रोशन करने वाली निशा धनबाद में डेवोलियर नाम से एक कपड़ा निर्माण उद्यम शुरू करने जा रही है। यहां कपड़ों का उत्पादन होगा, उस पर निशा डिजाइनिंग करेंगी और वे कपड़े देश-विदेश के मार्केट में उपलब्ध होंगी। निशा लोयलका सिंह और प्रियंका सिंह द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ हो रहे इस स्र्टाटअप में जिन मानव संसाधनों की आवश्यकता होगी, उनमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। निशा का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध करवाना है। उपरोक्त बातों की जानकारी निशा और प्रियंका ने यूनियन क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। डेवोलियर प्राइवेट लिमिटेड की निदेशकद्वय निशा लोयलका सिंह और प्रियंका सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर, 2018 को, धनबाद के दी रीट में समारोहपूर्वक ‘डेवोलियर’ की लांचिंग की जायेगी। धनबाद में इसकी लांचिंग के बाद भारत में कोलकाता, मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलुरू और हैदराबाद में की जायेगी। इसके बाद इसका विस्तार लंदन, अमेरिका और श्रीलंका में किया जायेगा।

नेशनल टुडे लाइव धनबाद का NO 1 न्यूज

775 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *