वार्ड नंबर 18 का हाल चल रहा भगवान भरोसे।
धनबाद नगर निगम के वार्ड no 18 में तकरीबन 4 दिन से पानी का पाइप लीक है। काली मंदिर पॉलिटेक्निक रोड के पास। कितना पानी बर्बाद हो रहा है। उसे देखने वाला कोई नही। उस इलाके के पार्षद भी जान कर अनजान बनी हुई। धनबाद नगर निगम विकास की बात करता है। ये तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है। कोई विकास नही जो हो रहा है। उसे होने दो। पार्षद को आना चाहिए था। जहाँ पे पाइप लीक था उसे तुरंत ठीक करवाना
चाहिए था। लेकिन ऐसा हुआ नही। पिछले 4 दिन से वहाँ पे पाइप लीक है। कोई देखना तक नही पहुँच रहा है। वहाँ के लोगों का कहना है, की पानी की पूरी बर्बादी हो रही है। और वहाँ पे पानी भी जम जा रहा है। जिसके कारण हमलोगों को आने जाने में भी दिक्कत आ रही है। वहाँ के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अगर नगर निगम नही जगा तोह और पानी की बर्बादी होगी।
वार्ड no 18 नगर निगम का इलाका है। देखते है निगम कब तक ये परेशानी से निजात दिलाती है। क्यों की पार्षद वही पर रहता है। 4 दिन हो गया उसे ठीक नही करवा पाया।
धनबाद से सरताज की रिपोर्ट।
छायाकार: संतोष यादव
1,100 total views, 3 views today