बीसी ठाकुर गुट के बाद हाशमी गुट ने भी जिला ओलंपिक खेल कराने का लिया निर्णय।

धनबाद।दो गुटों में बंटे जिला ओलंपिक संघ के विवाद से धनबाद के खिलाड़ियों को फायदा हो रहा है। बीसी ठाकुर गुट के बाद अब हाशमी गुट ने भी जिला ओलंपिक गेम्स कराने का निर्णय लिया है। नवंबर में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। शुक्रवार को जिला ओलंपिक संघ (हाशमी गुट) की बैठक नया बाजार में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 33 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। धनबाद के चार क्षेत्र निरसा, सिंद्री, धनबाद और सिजुआ में इसका आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर झारखंड के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अरविंद सिंह, प्रमोद कपूर, संजय तिवारी, शशिकांत पांडेय, तोराब खान, जैनुल आबेदिन, बंधन टोप्पो, राजेश सिन्हा, निर्मल सिंह, तारकनाथ दास, जुबैर आलम, सूरज प्रकाश लाल, वसीम हाशमी समेत अन्य मौजूद थे।

771 total views, 3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *