गर्लफ्रैंड के लिए किया चोरी का धंधा आज हैं पुलिस की गिरफ्त में।

राँची।प्यार में आज के लड़के लड़कियाँ क्या क्या नहीं करते हक़ीन?झारखण्ड की राजधानी राँची में एक ऐसा ही मामला सामने आया। लालपुर पुलिस ने नौ ऐसे स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है।जो गर्लफ्रेंड को गिफ्ट और पार्टी देने के लिए बाइक चोरी कर रहे थे। चोरी का यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा था। सभी स्टूडेंट्स रांची के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं। चुटिया के एक अपार्टमेंट में आठ हजार रुपए प्रति माह पर फ्लैट लिए हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की सात बाइक भी बरामद की है। सभी से पूछताछ जारी है।आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि घर से उनलोगों को ज्यादा पैसा नहीं मिलता था। रांची में रहने के दौरान सबने गर्लफ्रेंड बना ली थी। घर से इतना पैसा नहीं मिलता था कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को रोज घुमा सकें और पार्टी दे सकें। इसलिए सबने बाइक चोरी करने का काम शुरू कर दिया।सभी छात्र बाइक चोरी कर बेचने की योजना बनाई। इसके बाद अपना गिरोह तैयार कर लिया।युवा आज के वर्तमान युग मे अपने खर्चे पूरे करने के किसी भी हद तक जा सकते हैं।इस मामले से यह बिल्कुल साफ हो गया।

839 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *