मुख्यमंत्री ने किआ पूजा अर्चना, झारखण्ड के सुख समृद्धि की किये कामना क्लिक करें और जाने।

 

NTL RANCHI : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची जिला के तमाड़ स्थित ऐतिहासिक देउड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर माता से झारखंड राज्य के सवा तीन करोड़ जनता के सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि समृद्ध झारखंड राज्य की गोद में जो गरीबी पल रही है उसे समाप्त कर इसे खुशहाल बनाने की प्रार्थना मैंने की है। मां की कृपा से अज्ञानता पर ज्ञान का प्रकाश फैले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर के लिए स्वर्गीय सहदेव मुंडा परिवार ने भूमि दान देकर भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का कार्य किया है।

रघुवर दास ने कहा कि स्वर्गीय सहदेव मुंडा की की प्रतिमा इस परिसर में स्थापित की जाएगी ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सहदेव मुंडा की पत्नी सुमित्रा देवी की के प्रति भी सम्मान और आभार प्रकट किया।

नेशनल टुडे लाइव

Www.nationaltodaylive.com

509 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *