स्पीड चलाने वाले अब यातायात पुलिस की नजर में क्लिक करें और जानें।

यातायात पुलिस (धनबाद) और रोड सेफ्टी सेल (पी.आई. यू) के द्वारा संयुक्त रूप से निर्धारित गति सीमा से ज्यादा तेजी से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान को उपलब्ध कराये गए नए इंटरसेप्टर वाहन के साथ आज दूसरे दिन भी जारी रखा गया।

इसी क्रम में आज बरवड्डा और गोविंदपुर पुलिस क्षेत्र में आने वाले नेशनल हाईवे संख्या – 02 में दुर्घटना संभावित क्षेत्र के पास निकटवर्ती थाना के सहयोग से क्रम सह वाहनों की जाँच की गई।

हाईवे में निर्धारित गति सीमा से ज्यादा तेज़ गति से चलाने वाले लगभग 40 वाहनों को रोका गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी (यातायात) श्री माणिक चन्द्र मुर्मू कर रहे रहे थे। हाईवे में चलाये गए इस विशेष अभियान में सड़क सुरक्षा सेल के प्रबंधक शुभांकर मित्रा अपने सहयोगी पुष्कर कुमार और विवेक साव के साथ माजूद थे।

नेशनल टुडे लाइव

Con: 7909029958

संतोष यादव

293 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *