यातायात पुलिस ने लगाया चेकिंग अभियान।क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS: धनबाद

यातायात पुलिस और सड़क सुरक्षा सेल के संयुक्त अभियान में आज जिले और धनबाद सिटी के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सड़क सुरक्षा – यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा अभियान को और तेज गति प्रदान करने के लिए इस तरह के अभियान को लगातार चलाने का निर्णय लिया गया है।

यातायात थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री राजेश्वर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में ये अभियान चलाया गया। अभियान में सड़क सुरक्षा सेल के अधिकारी शुभांकर मित्रा अपने सहयोगी पुष्कर कुमार और विवेक साव के साथ मौजूद थे।

शक्ति चौक – राजगंज सड़क, ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप के सामने, स्टील गेट, बालाजी पेट्रोल पंप इत्यादि स्थानों में यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

अभियान में विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ब्रेडथ एनालाइजर द्वारा जांच किया गया। दो पहिया चालक, ऑटो चालक, कार चालक और ट्रक – लॉरी चालकों का जांच किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान में स्वयं नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री दिनेश कुमार गुप्ता मौजूद थे।

 

धनबाद का NO 1 न्यूज पोर्टल नेशनल टुडे लाइव

1,818 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *