महासचिव पद के तीन दावेदार सामने आये पर अंततः एक ने ही अपना स्थान बरकरार रखा

राँगाटाँड़(धनबाद)।ज़िला चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एक महासचिव की खोज में था।पर जिला चैम्बर कोे तीन महासचिव मिल गए।चेतन प्रकाश गोयनका,अजय नारायण लाल और सुरेन्द्र अरोड़ा ।
संगठन की मजबूती और सदस्यों की भावना का सम्मान करते हुए सर्व प्रथम पुराना बाजार चैम्बर के महासचिव अजय लाल ने महासचिव पद से अपनी दावेदारी वापस लेे ली।


उसके बाद सुरेन्द्र अरोड़ा ने अपने बेबाक 4 सुझाओं के साथ संगठन की मजबूती के लिए अपना नाम वापास लिया और अंततः चेतन प्रकाश गोयनका ने सत्र 2017-2019 के लिए जिला महासचिव के पद पर अपनी जगह पक्की कर ली।
अजय लाल ने जो आम सहमति की पहल की वो बेहद काबिल-ए-तारीफ था।सुरेन्द्र अरोड़ा ने संगठन हित मे अपना सुझाव दे कर संगठन के कद्दावर और महत्वपूर्ण साथी होने का फर्ज अदा किया।
सत्र 2017-2019 अजय नारायण लाल और चेतन अरोड़ा के संगठन के प्रति समर्पण और त्याग के लिए याद किया जाएगा।
सारे गिले शिकवे दूर होने के बाद सत्र 2017-2019 की बाग डोर जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव चेतन प्रकाश गोयनका,कोषाध्यक्ष अशोक साव के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैम्बर के सभी 55 चैम्बर के पदाधिकारी व्यापारी हित मे काम करने को तैयार हैं।
आशा करता हैं कि जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला चैम्बर कामयाबी की नई बुलंदियों को छुयेगा.
राजेश गुप्ता,चेतन प्रकाश गोयनका अशोक साव के साथ साथ सभी 55 चैम्बर के कर्णधारों को चैम्बर के अजय नारायण,सोहराब खान,सुशील अग्रवाल और पुराना बाज़ार चैम्बर की ओर से ढेर सारी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

★रिपोर्टर:-सरताज खान

★छायाकार:-संतोष कुमार यादव

971 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *