फखर ने कर दिया वो कारनामा इससे पहले पाकिस्तान का कोई बल्बेबाज़ नही कर पाया।

पाकिस्तान के फखर ज़मान ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में 210 रनों की बेहतरीन पारी खेली और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले और विश्व के छठे बल्लेबाज बने। फखर से पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत के सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग और रोहित शर्मा (3 बार), न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने यह रिकॉर्ड बनाया था। हालाँकि यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय का आठवां दोहरा शतक है।
फखर ने 156 गेंदों में 24 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 210 रन बनाये और यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़े निजी स्कोर का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 13 नवम्बर, 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। इसके बाद मार्टिन गप्टिल (237* vs वेस्टइंडीज, 21 मार्च 2015), वीरेंदर सहवाग (219 vs वेस्टइंडीज, 8 दिसम्बर 2011) और क्रिस गेल (215 vs ज़िम्बाब्वे, 24 फरवरी 2015) का नंबर आता है।
200 या उससे ऊपर के अन्य स्कोर इस प्रकार हैं – रोहित शर्मा (209 vs ऑस्ट्रेलिया, 2 नवम्बर 2013), (208* vs श्रीलंका, 13 दिसम्बर 2017) और सचिन तेंदुलकर (200* vs दक्षिण अफ्रीका, 24 फरवरी 2010) का नाम आता है।
फखर ने इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से सईद अनवर (194 vs भारत, 1997) के सबसे बड़े निजी स्कोर का 21 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा।
फखर ज़मान ने साथ ही इमाम-उल-हक (113) के साथ मिलकर 304 रनों की साझेदारी निभाई और यह पहले विकेट की साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड है। दोनों ने सनथ जयसूर्या और उपुल थरंगा (286 vs इंग्लैंड, 2006) का रिकॉर्ड तोड़ा। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में यह 300 से ज्यादा रनों की सिर्फ चौथी साझेदारी है। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड क्रिस गेल और मार्लन सैमुएल्स (372 vs ज़िम्बाब्वे, 2015, दूसरा विकेट) के नाम है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर एवं राहुल द्रविड़ ने 1999 में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ दूसरे विकेट के लिए 331 और सौरव गांगुली एवं राहुल द्रविड़ ने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए ही 318 रन जोड़े थे।
पाकिस्तान ने फखर ज़मान के बेहतरीन दोहरे शतक की बदौलत 399/1 का स्कोर बनाया और यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पिछले रिकॉर्ड 385/7 का था, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2010 में बनाया था।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात।

446 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *