पूर्व मंत्री ने बीजेपी सरकार के सभी मंत्रियों को कहाँ चोर। जानिए पूरा मामला उसके लिए क्लिक करें।

धनबाद:झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मैथन में आयोजित होने वाले पार्टी महाधिवेशन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में सरकार नाम की चीज नहीं है। लोगों का सपना पूरा नहीं हुआ। जल, जमीन एवं जंगल के लिए लड़ाई लड़ी गई। लेकिन आज वह भी सुरक्षित नहीं। झारखंड सरकार के मंत्री से लेकर संतरी तक लूट-खसोट में लगे हैं। हमारी सरकार बनी तो झारखंड के लोगों को उनका वाजिब हक दिलाएगी। स्थानीयता पर हमारी पार्टी का निर्णय है कि 1932 को आधार माना जाएगा।
कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा की सरकार बनाई। लेकिन सरकार जनता की हित में कोई काम नहीं किया। सिर्फ जाति व धर्म के नाम पर जनता को लड़ाने का काम किया। जनता समझ चुकी है।
रघुवर सरकार की घोषणाएं हवा हवाई हैं। जमीनी हकीकत कुछ और है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रखंड स्तर से जिला स्तर तक दलाल किस्म के लोग बैठे हैं और सरकार कहती है कि भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया जाएगा। उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
झामुमो का 11वां महाधिवेशन 6-8 मई को मैथन में होगा। इसमें झारखंड, बंगाल, बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश के अलावे अन्य राज्यों से तीन हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। अशोक मंडल, रमेश टुडू, दुर्योधन चौधरी, शिवलाल सोरेन, विमल चक्रवर्ती शामिल थे।

 

धनबाद का no 1 न्यूज पोर्टल।
नेशनल टुडे लाइव।

619 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *