पुलिस उपाधीक्षक (यातायात)अशोक कुमार तिर्की को दी गयी भाव भीनी बिदाई क्लिक करे और जाने।

 

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), श्री अशोक कुमार तिर्की के लिए यातायात थाना (धनबाद) में आयोजित एक विदाई कार्यक्रम में उनके कार्यालयी सहयोगियों, पुलिस अधिकारियों,आरक्षियों और सड़क सुरक्षा सेल के अधिकारियों सहित कई अन्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. इस दौरान कुछ की आंखें नम थीं. उपस्थित लोगों ने उन्हें फूलों का माला पहनाया और फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), श्री अशोक कुमार तिर्की ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किया और सड़क सुरक्षा सेल (पी.आई. यू) के सदस्यों को सड़क सुरक्षा के लिए किये गए उनके निष्ठापूर्ण कार्य के लिए बधाई दी। अपनी संबोधन में श्री अशोक तिर्की ने कहा कि धनबाद के कठिन यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित रखने के किये सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने अपना योगदान दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मियों – अधिकारियों की भारी संख्या ये बताने के लिए काफी थी की श्री अशोक तिर्की के अच्छे व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण सबके दिलों में उनके प्रति कितने प्रेम और सम्मान का भाव है।

नेशनल टुडे लाइव

धनबाद

1,056 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *