धनबाद के मन्नत सिंह ने एंकर,एक्टर,मॉडल व कॉमेडियन बनकर बनाई अपनी पहचान।

युधिष्ठिर महतो(कुमार युडी)।

धनबाद।मन्नत सिंह एक एक्टर,मॉडल,एंकर और कॉमेडियन के रूप में बहुत ही मशहूर हैं।झारखण्ड, बिहार और बंगाल में इनकी अपनी एक अलग पहचान हैं।दुग्दा चंद्रपुरा में इनकी परवरिश हुई।चूँकि, पिता मनोज कुमार सिंह सीआईएसएफ में नौकरी करते हैं।तो हर तीन साल में इनका तबादला होने के कारण पढ़ाई लिखाई अलग अलग जगहों से हुई।माँ देवराज कौर गृहणी हैं।दो भाई और एक छोटी बहन में मन्नत बड़े हैं।केंद्रीय विद्यालय से मैट्रिक और बीबीएम इंटर कॉलेज से बारहवीं व ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।लेकिन,ये पहले से ही बहुत प्रभावित थे।

स्कूल कॉलेज के हर कार्यक्रम में भाग लेना और बढ़ चढ़ कर लोगों को एंटरटेन करने का प्रयास करते हैं।इन्होंने शुरू से ही सोच लिया था कि कुछ अलग करना हैं।जो दूसरे करते हैं,उससे कुछ हटकर करना हैं।मन्नत ने अपने करियर का चुनाव ही ऐसा किया कि घर मे सभी खफा हो गए।शुरुआत में किसी का सहयोग नहीं मिला।पर,इन्होंने अपना प्रयास जारी रखा।मनोरंजन के क्षेत्र में एंकर की बहुत कमी हैं।इस खास वजह से ही इन्होंने इस क्षेत्र को चुना।कई छोटे-छोटे स्टेज शोज व अन्य कार्यक्रम में एक एंकर के रूप में शुरुआत की।

जब क्लास 6 में थे।तभी से एंकरिंग कर रहें हैं।लेकिन,उस समय स्टूडेंट लाइफ में चूँकि ज़्यादा जानकारी और समझ थी नहीं।तो बस करते चले गए।कई साल यूँ ही बीतने के बाद आसमा एकैडमी जमशेदपुर द्वारा एक ऑडिशन का आयोजन किया गया था।उसमें मन्नत सेकंड रनर अप रहें थे।यह प्रतियोगिता पूरे झारखण्ड, बिहार और बंगाल में से युवा आएं हुये थे।उन सबको पीछे छोड़ मन्नत रनर अप रहें।एक्टिंग में सेकंड रनर अप रहने के बाद मन्नत को डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म अभी पता चला में काम करने का मौका मिला।यह डॉक्यूमेंट्री एकलव्य फ़िल्म इंडस्ट्री के बैनर तले राजेश सिंह द्वारा बनाई गई थी।


काम और पहचान तो मिल ही रही थी।पर,जीविका चलाने के लिए ज़्यादा आर्थिक लाभ नहीं हुआ।इस कारण 8 सालों तक काम छोड़-छोड़कर कई छोटे-बड़े काम भी करते रहें।शोज और जॉब करते  5 साल बीत गए।अधिकतर समय घर से बाहर ही बीतता रहा।कई काम करने के बाद इनको जब ऐसा लगा कि अब कुछ अपना करना चाहिए।तो,इसी साल 2017 में 6 महीने पहले डी हॉबीज नाम से अपना खुद का एक ग्रुप भी बनाया।जिसमें 9 लोग काम करते हैं।अपने ग्रुप के माध्यम से कई चैरिटी शो के लिए काम कर चुके हैं।इसके अलावे सामाजिक संस्थाओं से जुड़ कर सामाजिक काम भी करते हैं।
एंकरिंग के अलावे इनका शौक नए नए चीजों में हाथ आजमाने का हमेशा से ही रहा हैं।इस कारण मॉडलिंग,एक्टिंग और कॉमेडी भी करते हैं।

स्टाइल लाइन एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस झारखण्ड में सेमी फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं।इसके लिए इन्होंने 5 सालों तक लगातार ऑडिशन दिया हैं।अब अपना खुद का इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप मन्नत म्यूजिकल नाइट्स एंड इवेंट्स भी बहुत जल्द लेकर आ रहे हैं।इसके माध्यम से ये हर तरह का काम करेंगे।जो भी इवेंट से जुड़ा होगा।लोगों से जुड़ा जो भी इवेंट का काम हो।उसे मन्नत अपनी टीम के साथ करते हैं।इनका काम और लोकप्रियता के चर्चे बहुत हैं।अभी एक खोरठा फ़िल्म में भी काम करने का अवसर मिला हैं।
धनबाद में कलाकारों को लेकर जागरूकता बढ़ी हैं।अब लोग कलाकारों का सम्मान करते हैं।जागों थिएटर ग्रुप से जुड़कर भी 1 साल से काम कर रहें हैं।इनका सपना हैं कि आगे बॉलीवुड तक काम करें।अनुपम खैर, नवाजुद्दीन सिद्दकी,अमरीश पुरी जैसे हस्तियों को मन्नत अपना आदर्श मानते हैं।युवाओं से इनका यही कहना हैं कि हार मत मानों।जो चीज तुम पाना चाहते हो।बस मेहनत करते जाओ।देर से ही सही पर मिल ही जायेगी।कला को मन्नत पूजा की तरह मानते हैं।

★रिपोर्टर सरताज खान

★छायाकार संतोष कुमार यादव

3,142 total views, 1 views today

2 comments

  • Abshar imam

    Wow Bhaiya.. ..aaj wo din yaad aa gaye jb ek roti k liye Aap chota mota kaam krte the,?,,,,Kai baar bhookhe sona pada, fir bhi Apne honsle ko km home nahi diya jb bhi baat hoti to acting ki baat krte the….really aaj Aapne sabit kr diya star is born today……. really u r inspirational.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *