दिनदहाड़े नौंवी की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म।

देवघर : सारठ के राय बहादुर जगदीश प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय बाभनगामा में एक युवक ने दिनदहाड़े घुसकर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। स्कूल के छात्रों ने जब लड़की को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने डरा-धमकाकर भगा दिया। दुष्कर्म के बाद रोती-बिलखती छात्रा ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल आनंद प्रियदर्शी को दी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सारठ अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद उपाध्याय, एएसआई बीआर पाल के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित छात्रा से घटना के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि वह लंच टाइम में स्कूल परिसर के बगीचा में बेर तोड़ रही थी, तभी एक लड़का आया और आरोपी की ओर इशारा कर कहा कि वह बुला रहा है।
उसे पहचानने के कारण चली गयी। इसके बाद आरोपी ने मुंह दबाने के बाद बलात्कार किया। प्रिंसिपल प्रियदर्शी ने बताया कि दो साल पूर्व इसी युवक ने स्कूल की लड़कियों से छेड़छाड़ की थी। एफआईआर होने के बाद युवक जेल भी गया था। पुलिस निरीक्षक अरविंद उपाध्याय का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटना के बाद थाने में शिकायत लेकर पहुंची छात्रा और उसके परिजन भयभीत थे। प्रिंसिपल के अलावा शिक्षक महेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, शिक्षिका पिंकी कुमारी, उज्ज्वल कुमार भी थाना पहुंचे। रात में छात्रा का मेडिकल कराने और एफआईआर की तैयारी चल रही थी।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

Dhanbad ka no1 news portal

1,367 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *