तेजस्वी यादव ने जारी किया राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिबद्धता पत्र क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. Con:7909029958 .SANTOSH YADAV

NTL/पटना:- आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव के द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया। घोषणा पत्र में कुल 65 बिंदुओं पर जिक्र किया गया। जिसमें की कई मुद्दे अहम है। सबसे पहले सामाजिक न्याय को रखा गया है। साथ हीं साथ नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने कहा कि ये घोषणा पत्र नहीं हमलोगों का प्रतिबद्धता पत्र है। राष्ट्रीय जनता दल पूरी तरह से इसके लिये प्रतिबद्ध है। साथ हीं साथ तेजस्वी ने ये भी कहा काँग्रेस पार्टी की जो घोषणा पत्र है, वो घोषणा हीं नहीं बल्कि न्याय योजना है। राष्ट्रीय जनता दल पूरी तरह से सहमत है। जिससे कि गरीब, पछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक को इससे ज्यादा लाभ होगा। तेजस्वी ने आरक्षण पर भी भरपूर जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो आरक्षण जातियों के आधार पर की जाएगी। वहीं तेजस्वी यह भी कहा कि, स्वर्ण आरक्षण हम विरोध नही करते है। परन्तु ये गरीब स्वर्णों के साथ धोखा किया गया है। इस लिये हमलोग सभी वर्गों को साथ में लेकर चलेंगे।
साथ हीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि समाजवाद के सपने को पूरा करूँगा। शोषितों और वंचितों के लिए हम काम करते रहेंगे, हर थाली में रोटी और हर हाथ में कलम के हक की हिफाजत, मंडल कमीशन के मुताबिक हम आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि सबको शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार देने की कोशिश होगी। 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को लागू करेंगे, खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा, जीडीपी का 4% स्वास्थ्य पर होगा खर्च, मॉब लिंचिग पर सख्त कानून बनाया जायेगा। पुलिस भर्ती को सरल बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में राजद की सरकार बनने पर ताड़ी को लीगल किया जाएगा। समाज के हरेक वर्गों के अनाश्रित महिलाओं को 2000रु प्रति माह पेंशन देंगे। और छात्र-छात्राओं को मिलने वाले छात्रवृति को बढ़ाकर चार गुना करेंगे। साथ हीं उन्होने मीडिया को लेकर कहा कि बगैर मीडिया के लोकतंत्र संभव नहीं है। एक जबाबदेह, सक्षम और प्रगतिशील मीडिया जो लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त है। राज्य पर नियंत्रण करने के इच्छुक निहित स्वार्थी तत्वों ने इसे अपनी राह में रोड़ा पाकर लगातार इसे कमजोर करने की कोशिश की है। राष्ट्रीय जनता दल की आजादी को बनाये रखने के लिए उसे आंतरिक और बाह्य दोनों खतरे से बचने की दिशा में सदैव प्रयासरत्त रहेगा। स्वतंत्र नियामक प्राधिकरण के जरिये मीडिया में नियुक्ति व प्रोन्नति के मानक तय किया जाएगा।
और अंत मे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल नई पेंशन को निरस्त कर पुराने पेंशन कानून की बहाली को लेकर प्रतिबद्ध है।

संवाददाता:- जितेन्द्र कुमार यादव

908 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *