डर और आतंक के वातावरण के कारण पलायन कर अपने अपने घर लौट रहे क्लिक करें और जाने।

 

NTL/पटना:- आज (10अक्टूबर2018) को लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक जनता दल के वरीय नेता सह बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी ने कहा कि गुजरात से 70000 से ज्यादा हिंदी भाषी लोग डर और आतंक के वातावरण के कारण पलायन कर अपने अपने घर वापस बिहार और उत्तर प्रदेश लौट रहे हैं। पहले महाराष्ट्र और अब गुजरात में बिहारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है गुजराती लोग भूल गए हैं। कि गुजरात के विकास में बिहारियों का श्रम और खून लगा हुआ है। बिहारी परिश्रमी कर्मठ और ईमानदार होता है। जिस काम को करता है, उसे दिल से करता है जिसका परिणाम है वर्तमान गुजरात का विकास है। दिल्ली में भी भाजपा की सरकार और गुजरात में भी भाजपा की सरकार और बिहार में भी एनडीए का सरकार है। डबल इंजन के सरकार बनारस के हिंदी भाषी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनकर भेजने का काम किया है। लेकिन परिणाम है, कि हिंदी भाषा पर कहर ढाहा जा रहा है, जिसका जवाब लोग समय पर अगले चुनाव में देंगे। एनडीए के लोग अल्पेश ठाकुर पर आरोप लगाकर बच निकलना चाहती है। तो मैं पूछना चाहता हूं भाजपा के लोगों से अल्पेश ठाकुर गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए हैं क्या? भाजपा अपने जिम्मेदारियों से भाग कर दोषारोपण कर रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने से किसने रोका है? सरकार को अपनी विफलता को झूठे प्रचार के द्वारा छुपाना चाहते हैं। माननीय मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपने पद से इस्तीफा दें। और प्रधानमंत्री हिंदी भाषियों की पलायन की जिम्मेदारी लें। संविधान में सभी नागरिकों को देश के भीतर रहने और कमाने का अधिकार है। कहीं भी किसी स्थान से सत्ता और शक्ति के बल किसी को विस्थापित नहीं किया जा सकता है। अन्यथा प्रशासनिक विफलता है, इसके लिए पूर्ण रूप से एनडीए की सरकार जिम्मेदार है। तंत्र के माध्यम से अपने गलतियों को छुपा नहीं सकते हैं, एनडीए के जुमलेबाजी वो लोग समझ रहे हैं। मौके पर मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश रंजन, प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव प्रवीण आनंद, युवा उपाध्यक्ष विनोद पटेल, युवा राष्ट्रीय महासचिव राज कमल पटेल, प्रदेश युवा महासचिव दिनेश, सिंह महासचिव राजेश पटेल, डॉ रणधीर कुमार कुशवाहा, कौशल कुमार आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता:- जितेन्द्र कुमार

नेशनल टुडे लाइव पटना, बिहार


491 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *