ट्विटर पर सबसे आगे निकली प्रियंका गाँधी PM मोदी को भी पीछे छोड़ आगे क्लिक और जाने पूरी खबर।

NTL NEWS

अपनी दादी की झलक पाने वाली प्रियंका गाँधी लोग उन को खूब पसंद कर रहे है। जी हाँ में आप को बता दु की प्रियंका गाँधी जब से काँग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष बनी लोगों ने उन को सर आँखों पर बैठा लिया।

जानिए विस्तार से —————

प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने का इंतज़ार कांग्रेस के कार्यकर्ता बरसों से कर रहे थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका आई हैं, धूम-धड़ाके, गाजे-बाजे के साथ आई हैं। प्रियंका के आने की चर्चा तो टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया में है ही, लेकिन इससे ज़्यादा चर्चा है ट्विटर पर आते ही गोली की रफ़्तार से बढ़े उनके फ़ॉलोवर्स की। 
भारत में किसी राजनेता, बॉलीवुड हस्ती, खिलाड़ियों के लिए इतनी जबरदस्त दीवानगी बहुत कम देखी गई है कि ट्विटर पर आने के 24 घंटे में उनके फ़ॉलोवर्स की संख्या 1 लाख 40 हज़ार का आँकड़ा पार कर गई हो। इससे पहले रजनीकांत ने एक ही दिन में 2 लाख 15 हज़ार फ़ॉलोवर्स बना लिए थे।
राजनेताओं को छोड़कर, रजनीकांत से पहले यह रिकॉर्ड आमिर ख़ान के नाम था जिन्हें पहले दिन में 46 हज़ार यूजर्स ने फ़ॉलो किया था। इसके अलावा पहले दिन में अमिताभ बच्चन को 37 हज़ार 500, सचिन तेंदुलकर को 25 हज़ार, सलमान ख़ान को 19 हज़ार और शाहरुख़ ख़ान को 11 हज़ार यूजर्स ने फ़ॉलो किया था। इस तरह प्रियंका पहले ही दिन में भारतीय राजनेताओ की छुट्टी करते हुए टॉप पर पहुँच गई।

 

  • नेशनल टुडे लाइव NO 1 न्यूज पोर्टल सच के साथ सच की बात

751 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *