जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार बनी केबीसी 9 के इस सीजन पहली करोड़पति प्रतिभागी।

जमशेदपुर। केबीसी-9 को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार इस सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बन गई हैं। अनामिका ने 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था। हालांकि उन्होंने इसका जवाब दिए बिना ही शो से क्विट करना बेहतर समझा। उन्होंने बताया कि ये केबीसी से मिले रुपए से अपने एनजीओ पर खर्च करेंगी। गरीब बच्चों को से है खास लगाव।
अनामिका रविवार शाम को मुंबई से जमशेदपुर पहुंचेंगी। अनामिका मजूमदार दो बच्चों की मां हैं। वो जमशेदपुर के साकची स्थित न्यू बाराद्वारी में रहती हैं।
पेशे से सोशल वर्कर अनामिका,’फेथ इन इंडिया’नाम से एक एनजीओ चलाती हैं। केबीसी 9 में जीती गई 1 करोड़ रुपए की धनराशि का इस्तेमाल वह झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों तक अपने एनजीओ की सेवाएं पहुंचाने के लिए करेंगी।
-अनामिका जब एनजीओ से नहीं जुड़ी थीं,तब भी गरीब बच्चों के लिए कुछ ना कुछ करती रहती थीं। अनामिका एक डांसर भी हैं।
इसलिए उनके घर के पास स्लम में रहने वाले कुछ बच्चों को वो अपने घर में डांस भी सिखाती थीं। कुछ दिनों पहले उन्होंने उन्हीं बच्चों की मदद से एक नाटक भी किया था,जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की थी।
-अनामिका ने नोटबंदी के कुछ दिनों बाद केशलेश इंडिया के लिए भी एक नाटक किया था,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के सीएम रघुवर दास शामिल हुए थे।

2,074 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *