गिरफ्तारी नही हुई तो, होगा आंदोलन क्लिक करें और जाने।

 

NTL NEWS.   CON:7909029958 .  SANTOSH                                                                                 YADAV

निरसा: निरसा विधायक अरूप चटर्जी के आवास पर बुधवार की रात-गाली गलौज व हत्या की धमकी देने की घटना से मासस में आक्रोश है। गुरुवार को मासस का प्रतिनिधिमंडल निरसा थानें में एसडीपीओ विजय कुशवाहा से मिला। सदस्यों ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी शीघ्र हो। कहा कि यदि तीन दिन में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मासस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय सचिव दिल मोहम्मद ने कहा कि इन तीन दिन में पुलिस की गतिविधि सकारात्मक रही तो शनिवार को मासस कार्यालय में आक्रोश सभा होगी। यदि पुलिस प्रशासन की गतिविधि संतोषजनक नहीं रही तो निरसा में आक्रोश रैली निकालेंगे। धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इधर, निरसा पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का गस्ती दल राजा कोलियरी स्थित दिनेश सिंह के आवास, विद्यासागर कॉलोनी निवासी अरमान शेख एवं मंतोष सिंह के आवास पर भी छापेमारी की। विकास सिंह उर्फ विकी के आवास पर भी छापेमारी की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली।

प्रतिनिधिमंडल में निरसा विधानसभा सचिव गोपाल दास, निरसा प्रखंड अध्यक्ष टूटून मुखर्जी, आगमराम, मुमताज अंसारी, बादल बाउरी, समसुद्दीन अंसारी, निरसा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार, कलियासोल प्रखंड मुखिया संघ के सचिव षष्टि सिंह, उत्तम कर आदि थे।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

507 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *