कोयला नगरी में मिस्टर एंड मिस झारखंड का ताज पहनाने आ रही है अमृता राव, क्लिक करें ओर जाने पूरी खबर।

NTL NEWS
रिपोर्ट:सरताज
धनबाद। मिस्टर एंड मिस झारखंड के ग्रैंड फिनाले 28 अक्टूबर को होटल द रीत में होगा। इसमे सेलिब्रिटी जज के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव शामिल होंगी।
रविवार को अविष्कार में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी आयोजक निधि जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड के अलग अलग शहरों में ऑडिशन के बाद टॉप 32 मॉडल को सेलेक्ट किया गया है। जिसमे 16 लड़के और 16 लड़कियां हैं। लन्दन फैशन वीक की विजेता निशा सिंह के द्वारा तैयार ड्रेस को पहनकर मॉडल्स रैंप पर कैटवॉक करेंगे। निशा भी इस शो में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में मुम्बई से आ रहे सिंगर ऋतु राज तिवारी भी परफॉर्मेंस देंगे। वही कोलकाता की डांस ट्रूप बोंग क्वीनस भी लोगो को झूमाने के लिए आ रही है। अमृता राव इस फैशन शो को जज करेंगी और मिस झारखंड को ताज भी पहनाएँगी। पहली बार धनबाद आ रही अमृता राव ने विवाह, मै हूँ न, मस्ती, आरक्षण, जॉली एलएलबी जैसी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस का रोल किया है। प्रेस वार्ता में दिवेन तिवारी, रमा सिन्हा, देवाशीष पॉल, प्रो रंजन सिन्हा थे।

धनबाद का NO 1 न्यूज पोर्टल नेशनल टुडे लाइव

1,012 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *