सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रायबरेली से अपना क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV

कांग्रेस नेता एवं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रायबरेली से अपना पर्चा भरेंगी। सोनिया इस सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से कर रही हैं। इस सीट पर सोनिया का मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से होगा। सिंह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हुए हैं। सपा-बसपा गठबंधन ने रायबरेली सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है।

रायबरेली सीट पर सपा-बसपा गठबंधन ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस सीट पर पांचवें चरण में छह मई को मतदान होगा। सोनिया ने साल 2004, 2006 (उपचुनाव), 2009 और 2014 में इस सीट पर जीत दर्ज की है। 2014 में इस सीट पर 15.94 लाख वोटर्स थे और यहां 51.73 प्रतिशत मतदान हुआ। सोनिया गांधी को इस चुनाव में 5,26,434 वोट मिले थे। साल 1957 के बाद कांग्रेस ने इस सीट पर उपचुनाव सहित 19 बार जीत दर्ज की है।

इस सीट पर कांग्रेस को 1977, 1996 और 1998 में हार का सामना करना पड़ा। आपातकाल के बाद 1977 में भारतीय लोक दल के राज नारायण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को हराया था। जबककि 1996 एवं 1998 में भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की। इस सीट पर फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू, शीला कौल और सतीश शर्मा चुनाव लड़ चुके हैं।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात।

862 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *