सांसद रविन्द्र पांडेय का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. CON:7909029958 .SANTOSH YADAV

गिरिडीह : देश में लोकसभा चुनाव की सगर्मियां चरम पर हैं। पहले चरण के बाद अन्य चरणों के लिए धुंआधार प्रचार-प्रसार जारी है। इसी बीच झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बड़ी खबर आई है। गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दे कि टिकट कटने के बाद रवींद्र पांडेय भी बेहद नाराज हो गए थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। लेकिन, उन्होंने आखिरी समय में अपना फैसला बदल लिया और भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार करने को तैयार हो गए।

गौरतलब है कि झारखंड में गठबंधन के बाद गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू के खाते में चली गई है। इसलिए, गिरिडीह से पांच बार सांसद रहे रवींद्र राय को पार्टी ने छठी बार मौका नहीं दिया। इस बार यहां से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। रवीद्र पांडेय के इस बयान से झारखंड भाजपा में हलचल मच गई है।

भाजपा ने इस बार गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय के अलावा रांची के सांसद रामटहल चौधरी, खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा और कोडरमा सांसद प्रो रवींद्र राय का टिकट काट दिया है। इन चारों को पार्टी ने स्टार प्रचारक बनया था।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

637 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *